भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार,दर्शन को उमड़े श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बिग्गाबास में स्थित बाबा चिड़पड़नाथजी की बगीची में सावन के प्रथम सोमवार को बाबा का भव्य श्रृंगार सजाया गया। आयोजक भोले की फौज करेगी मौज ग्रुप द्वारा महाकाल की सुंदर झांकी सजाई गई। यहां प्रतिवर्ष की भांति शाम 8 बजे महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें बाबा के दर्शन करने श्रद्धालु उमड़ आए। रात 9 बजे से भजन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजक मंडल ने बताया कि प्रति वर्ष पूरे श्रावण मास में बगीची में विभिन्न आयोजन होते है। सावन के प्रति सोमवार भी विशेष रूप से भव्य व दिव्य आयोजन होते है। जिनमें भोले के भक्त खूब भक्ति रस का आनंद लेते है।
मोमासर में पौधारोपण में नजर आया उत्साह, शिक्षकों संग विद्यार्थी व अभिभावकों ने लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मोमासर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पर्यावरण अृमत महोत्सव के तहत विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य भींयाराम जाखड़ ने की। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न प्रकार के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया। जाखड़ ने प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण जरूरी बताते हुए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी देखभाल करने की बात कही। विद्यार्थियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” लगाने का संकल्प लिया।
विधायक ने हनुमान धोरा पर लगाया एक पेड़ माँ के नाम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में हनुमान धोरा प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने हरियालो राजस्थान की रंगोली सजाई। विधायक ने इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की। विधि विधान से मंदिर पुजारी शिवभगवान ने पीपल के वृक्ष का पौधा लगवाया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, ईओ अविनाश शर्मा सहित पालिका कर्मी व भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता शामिल हुए।
हाइवे किनारे लगाया बिल्वपत्र का पौधा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। हाइवे किनारे भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ की अगुवाई में एक पेड़ माँ के नाम लगाया गया। जाखड़ ने बताया कि सोमवार के दिन बिल्वपत्र का पौधा लगाया। उन्होंने प्रति व्यक्ति को एक पौधा लगाने व उसका पालन करने का आह्वान किया। इस दौरान दुर्गा देवी, सूखाराम प्रजापत, सीताराम बिश्नोई, गिरधारी नायक, नरेंद्र सिंह यादव मौजूद रहें व सभी ने एक पेड़ लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
छात्र संगठन एबीवीपी की मोमासर नगर इकाई का गठन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत पदाधिकारियों ने मोमासर इकाई की बैठक ली व नई इकाई कार्यकारिणी का गठन किया। खेलो भारत प्रांत सह संयोजक कृष्णा प्रजापत ने बताया कि मोमासर के पुस्तकालय में आयोजित बैठक में जिला संयोजक पुनीत शर्मा ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं से शिक्षा, राष्ट्र सेवा और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ़ के महेंद्र सिंह ने संगठन के मूल सिद्धांतों व देशभर में विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नवीन नगर मंत्री का दायित्व रामकरण नायक को दिया गया। वहीं नगर सह मंत्री पलक भाटी एवं श्रवण प्रजापत सहित हरिओम प्रजापत, विनोद सोनी, जयश्री सुथार, प्रियंका मेघवाल, माया मेघवाल, रुकमणि, पूजा शर्मा, पूनम खटीक आदि छात्र छात्राओं को संगठन में नवीन दायित्व दिए गए। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ नगर मंत्री लालचंद गोयल, खेल संयोजक किशन शर्मा, मोहित सिंह सहित अनेक छात्र नेता मौजूद रहें। गोयल ने बताया कि ये कार्यकारिणी आने वाले शैक्षणिक सत्र में छात्रहित, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्रीय विचारों को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संगठन के दिशा निर्देशों के साथ संचालन करेगी।