श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 जुलाई 2025। विधायक ताराचंद सारस्वत ने शुक्रवार को गुरू पूर्णिमा के पर्व पर क्षेत्र के हंसोजी धाम, लिखमादेसर में परमहंस संत श्रीसोमनाथ महाराज, बिग्गा धाम के संत श्री प्रेम नाथ महाराज का शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान संतों ने विधायक ताराचंद सारस्वत को आशीर्वाद देकर क्षेत्र में सुख, समृद्धि व शांति की मंगलकामनाएं की। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य हेमनाथ जाखड ने राज्य सरकार द्वारा संतो, पुजारियों के मान सम्मान कर उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने की जानकारी दी। जाखड़ ने कहा कि संत समाज के सान्निध्य से ही समाज में सद्भाव और नैतिकता कायम रहती है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रसाद तावनिया, महेश राजोतिया, हंसराज सिद्ध, महेश राजोतिया, हंसराज सिद्ध, बाबूलाल तिवाड़ी, आईदानराम सुथार, नारायण नाथ सिद्ध, किशननाथ जाखड़, गोविंद सारस्वत, मनीष गिरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।