WhatsApp Menu
सजा बड़ा पांडाल, तैयारियां पूरी, हजारों की संख्या में मौजूद रहेगें क्षेत्रवासी, श्रीडूंगरगढ़ ONE पर होगा लाईव प्रसारण।  |  प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगी योग क्लास, योग गुरू किशनलाल के साथ, जरूर जुड़े लाइव योग कक्षा में..  |  भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  | 

श्रीडूंगरगढ़ के युवा डॉ अजयपाल पीबीएम में करेंगे प्लास्टिक सर्जरी, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 जुलाई 2025। मंगलवार को डॉ अजयपाल कूकणा ने एसपी मेडिकल कॉलेज में पहले प्लास्टिक सर्जन के रूप में पदभार ग्रहण किया है। राज्य सरकार ने डॉ. अजयपाल कूकणा को प्लास्टिक सर्जन (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पीबीएम चिकित्सालय पहली बार प्लास्टिक सर्जरी सेवाओं का कार्य मरीजों के लिए प्रारंभ हो सकेगा। बता देवें डॉ. कूकणा श्रीडूंगरगढ़ के गांव बीरमसर निवासी है और प्लास्टिक सर्जन हैं। उनके आने से कॉलेज में बर्न रिकंस्ट्रक्शन, जटिल घाव उपचार, जन्मजात विकृति सुधार और सौंदर्य सर्जरी जैसी सेवाओं को और विस्तार मिलेगा। एसपीएमसी के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने डॉ का स्वागत करते हुए कार्यभार ग्रहण करवाया। डॉ सोनी ने कहा कि 1959 में स्थापित सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से संबद्ध है और पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख चिकित्सा शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। डॉ. कूकणा जैसे विशेषज्ञों की नियुक्ति कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रोगी अब पी बी एम चिकित्सालय के प्लास्टिक सर्जरी ओपीडी और ऑपरेशन सेवाओं का लाभ इस महीने से ले सकते हैं। डा कूकणा के बीकानेर पदस्थापित होने पर क्षेत्र के सामाजिक सक्रिय युवा एवं फाईनेंस विशेषज्ञ मघाराम सुथार बिग्गा ने उनका अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़