WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 अप्रैल 2026। क्षेत्र के गांव ऊपनी में अपने खेत से निजी सोलर कम्पनी द्वारा जबरन टॉवर लगाने एवं अनेकों चक्कर लगाने के बाद भी मुआवजा नहीं देने से आहत किसान रामप्रताप पुत्र मालाराम गोदारा ने गत 23 अप्रैल की शाम को टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के समक्ष दोषी कम्पनी पर कार्रवाही एवं उचित मुआवजे की मांग पर शव नहीं लिया एवं धरना शुरू कर दिया था। धरने में किसान की मौत के बाद आज चौथे दिन कम्पनी प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में सहमति बनी एवं शव लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कम्पनी द्वारा 9 लाख रुपए के मुआवजे एवं परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में नौकरी के वायदे पर सहमति बनी एवं उसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन गांव ले गए। जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़