श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। केंद्र सरकार द्वारा विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 14 से 15 साल की बालिकाओं को एचपीवी (कैंसररोधी) टीके नि:शुल्क लगाए जा रहें है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में 24 अप्रैल को 80 व 25 अप्रैल शनिवार को 134 बालिकाओं ने टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग द्वारा इस टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जा रहें है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार निगरानी भी कर रहें है।
शनिवार को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि क्षेत्र में 214 बालिकाओं ने टीकाकरण करवाया है वहीं अभी तक कोई नकारात्मक प्रभाव सामने नहीं आया है। डॉ सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुलचासर का निरीक्षण किया। डॉ सोनी ने केंद्र पर चिकित्सा पदाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण HPV टीकाकरण सत्र स्वयं की निगरानी की व ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। डॉ. सोनी ने मौसमी बीमारियों के मद्देनजर डेंगू, मलेरिया एवं अन्य बीमारियों के नियंत्रण व रोकथाम हेतु कार्य योजना तैयार के तहत कार्य करने के लिए पाबंद किया। उन्होंने लू तापघात/हीट वेव के बचाव हेतु निर्धारित दिशा निर्देशानुसार समुचित व्यवस्था रखने निर्देश दिए।