WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग

डूंगरगढ़ one 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शनिवार को खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुलचासर का निरीक्षण किया। केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त होने के कारण उन्होंने स्वयं की निगरानी में HPV टीकाकरण सत्र आयोजित करवाया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए ठोस कार्य योजना बनाने और उसकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए पाबंद किया।

इसके साथ ही लू व तापघात (हीट वेव) से बचाव को लेकर भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

डॉ. सोनी ने 24 अप्रैल से शुरू हुए सात दिवसीय HPV टीकाकरण अभियान के तहत क्षेत्र के शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अभियान को गंभीरता से लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़