WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला

सोमवार से सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, 9वीं से 12वीं का समय यथावत रहेगा

डूंगरगढ़ one 25 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली समय में बदलाव किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव के आधार पर जिला कलक्टर निशान्त जैन ने यह आदेश जारी किया।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय (प्रारम्भिक/माध्यमिक) विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं अब सोमवार 27 अप्रैल 2026 से सत्रांत तक सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, स्कूल स्टाफ और अन्य संचालित परीक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनका समय पूर्ववत रहेगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़