WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस दल पर हमला, हुई खाखी के साथ बदसलूकी, मौके पर पहुंचा अतिरिक्त बल।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  कैसे बना भारती निकेतन 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान, जानें विस्तार से।  |  अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में एसी, इनवर्टर-बैटरी खरीदे जेपी इंटरप्राइजेज से, मिल रहें है बेहतर प्राइज रेट पर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामान  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से पढ़ें आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस, खास खबरें एक साथ।

श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में सेवाओं का दायरा बढ़ा, हुआ फेफडों में पानी भरने का इलाज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक चिकित्सालय के उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत होने के बाद यहां चिकित्सकों की नियुक्तियां बढ़ी है एवं साथ ही यहां विभिन्न शल्य चिकित्सा सेवाओं का दायरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को डॉ वेदप्रकाश सारस्वत द्वारा गांव मोमासर निवासी एक युवक के फेफड़ों में पानी भरने का उपचार किया गया। सारस्वत ने बताया कि युवक कई महिनों से छाती में दर्द, खांसी एवं सांस में तकलीफ से पीडित था एवं कई जगहों पर उपचार लेने के बाद भी राहत नहीं मिली। ऐसे में मरीज के बांए फेफडे में भरे पानी को शुक्रवार को शल्य क्रिया द्वारा बाहर निकाला गया एवं रोगी को राहत मिली। विदित रहे कि यहां श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ वेदप्रकाश सारस्वत की सेवांए उपलब्ध होने के बाद से क्षेत्र के श्ंवास, अस्थमा एवं टीबी के रोगियों को खासी राहत मिली है।

नील गाय से टकराई बाईक, दो युवक घायल, एक को किया बीकानेर रैफर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र में हर दिन होने वाले हादसों के क्रम में शुक्रवार शाम को एक मोटरसाईकिल नील गाय से टकरा गई। स्टेट हाईवे सरदारशहर रोड़ पर गांव जैतासर के पास यह हादसा हुआ जिसमें बाईक सवार दो युवकों को चोटें आई। घायलों को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में घायल गांव ठुकरियासर निवासी 19 वर्षीय प्रेम पुत्र लालाराम गिवारीया को बीकानेर रैफर किया गया।

कोटासर गौशाला में पहुंचें गौसेवक, किया हवन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। शुक्रवार को वैशाख अमावस्या के मौके पर गांव कोटासर स्थित श्री करणी गौशाला में सामूहिक हवन आयोजित किया गया। जिसमें पंडित सुनील, विजय जाजड़ा ने मंत्रोच्चारण के साथ उपस्थित गौसेवकों से आहुतियां दिलवाई।  इस दौरान महिला सत्संग मंडल द्वारा किर्तन किया गया एवं गौसेवकों ने तरबूज, हरी सब्जी, चारा, गेंहू चारा, नकदी, खल, चूरी, गेंहू आदि गौसेवा में समर्पित किए।

दुलचासर गौशाला में भी हुए कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्रके गांव दुलचासर स्थित श्री गोपाल गौशाला में वैशाख अमावस्या पर हवन पूजन एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव रेवंतसिंह पडिहार ने बताया कि महिलाओं ने यहां भजन गाए एवं गौसेवकों ने श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर सहित आास पास के गांवों से आए श्रृद्धालूओं ने गौसेवा की।

जारी है गौसम्मान आह्वान अभियान का सम्पर्क, 27 को श्रीडूंगरगढ़ पहुचंने की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। देश भर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ कार्यालय पर भी गौसेवकों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा एवं राष्ट्रपती, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन दिया जाएगा। इस अभियान के तहसील प्रभारी अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 10 टीमों में गौसेवक गांव गांव पहुंच कर प्रचार कर रहे है एवं अधिकाधिक संख्या में 27 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने का आह्वान कर रहे है। गौसेवकों द्वारा श्रीडूंगरगढ़ सहित क्षेत्र के गांव लिखमादेसर, तोलियासर, ठुकरियासर, लालासर, सतासर,आड़सर, धीरदेसर, जेतासर आदि में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया एवं गौ सम्मान के लिए सक्रिय होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़