WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम प्रांगण में आयोजित विशाल श्रीराम कथा में सरदारशहर के भामाशाह विकास मालू ने श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला ट्स्ट को 51 लाख रूपए का सहयोग सौंपा। कथा आयोजक पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार ने अभिनंदन किया। विदित रहें हाल ही में मालू ने गत दिनों सरदारशहर के एक बंद हुए निजी बालिका विद्यालय को गोद लेकर उसमें बालिकाओं के लिए शिक्षण की संपूर्ण वयवस्थाएं कर उसे पुन: शुरू करवाने का पुनीत कार्य भी किया।
तिवाड़ी परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रामकथा में गुरूवार को आठवें दिन कुल 61 लाख रूपए का सहयोग गौशाला को प्राप्त हुआ है। कथा वाचक दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रमजी महाराज ने सभी दानदाताओं को गौसेवा में सहयोगी बनने पर मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि गौसेवार्थ आयोजित कथा दानदाताओं के सहयोग से सार्थक हो गई है। महाराज ने जटायु उद्धार और शबरी प्रेम प्रसंग से श्रद्धालुओं को भावविह्वल कर दिया। राम भजनों पर राममय वातावरण में भक्त झूम उठे और पांडाल में राम भक्ति के भाव उमड़ आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। कथा में विनीत मालू, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष केशरीचंद शर्मा का सम्मान किया गया। कथा में महंत भंवरनाथ ज्याणी, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक साहवा, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, जितेंद्र राजवी, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक आसपालसर, ऋतिक तिवाड़ी, मनोज पारीक राजलदेसर, मांगीलाल जोशी बंधनाऊ, प. शिवकांत पारीक, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, प्रियांशी, पार्थ, रुचिका पारीक, जगदीश प्रसाद, राम प्रसाद बोहरा सहित अनेक मौजिज लोगों ने कथा श्रवण का लाभ लिया। सम्मान कार्यक्रम का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया। लिखमादेसर सहित आस पास के गांवो व सरदारशहर क्षेत्र से सैंकड़ो श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़