WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। दहेज की मांग को लेकर निकाह के दो साल बाद ही मासूम के साथ बेगम को घर से निकाल देने वाले शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि मोमासर बास निवासी अफसाना चेजारा पुत्री जब्बार चेजारा ने दुजार, लाडनू निवासी अपने शौहर शाहरूख खान, ससुर जमालदीन सिलावट, सास खुर्शिदा बानो, बहनोई बबलू और इमरान के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 24 मई 2022 को आरोपी शाहरूख के साथ संपन्न हुआ। उसके पिता ने निकाह में अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। निकाह के बाद से ही आरोपी उसे कम दहेज के ताने देकर तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने दो लाख रूपए नगदी और एक कार की मांग की। उसके शौहर ने उसे रंग को लेकर प्रताड़ित किया और दूसरा निकाह करने की धमकी दी। आरोपियों ने पुत्री के जन्म पर बेटा नहीं होने की बात पर भी मानिसक व शारीरिक प्रताड़ना दी। करीब दो साल पहले आरोपियों ने उसे बेटी के साथ ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई बार पंच पंचायती हुई परंतु आरोपी नहीं माने। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई पवन कुमार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़