श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। पश्चिमी राजस्थान में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की साइंस विंग का डंका बज रहा है। 2026 के 12वीं परीक्षा परिणामों में 100% अंक हासिल कर अधिकांश विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल के निदेशक श्रीकिशन स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन राजस्थान का पहला ऐसा संस्थान है जहां यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम का प्रयोग हो रहा है। यहां कक्षा 11वीं और 12वीं में हर विषय और हर एक चैप्टर के लिए अलग बुकलेट दी जाती है। इससे छात्रों का फोकस सिर्फ बोर्ड परीक्षा ही नहीं, बल्कि JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी मजबूत होता है। स्कूल की फैकल्टी में अधिकांश शिक्षक इंजीनियर या प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़े हुए हैं। जो छात्रों के कॉन्सेप्ट क्लियर करने और सही दिशा में मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूल द्वारा बेहतर पेरेंटल कनेक्ट सिस्टम को अपनाया गया है। जिसमें पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूल लगातार अभिभावकों से जुड़ा रहता है, जिससे छात्रों की प्रगति पर नजर बनी रहती है। वहीं स्कूल में आधुनिक AC लाइब्रेरी की सुविधा है, जहाँ स्कूल और हॉस्टल के छात्र नियमित रूप से पढ़ाई, रिवीजन और डाउट क्लास करते हैं। खास बात यह है कि वही टॉप फैकल्टी विद्यार्थियों के डाउट क्लियर करवाती है, जो रेगुलर क्लास भी लेते हैं। इसी के साथ सटीक और प्रभावी टेस्ट सीरीज का आयोजन सफलता का प्रमुख कारण है। हर साल विषय विशेषज्ञों द्वारा इतनी सटीक टेस्ट सीरीज तैयार की जाती है, जिससे कई प्रश्न सीधे मुख्य परीक्षाओं में देखने को मिलते हैं। स्वामी ने बताया कि इसी मजबूत सिस्टम और रिजल्ट ओरिएंटेड अप्रोच के कारण भारती निकेतन स्कूल की साइंस स्ट्रीम पश्चिमी राजस्थान में तेजी से नंबर-1 बनती जा रही है।