WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

हिस्ट्रीशीटर अपराधी को किया गिरफ्तार, चार दिन की ली रिमांड

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 अप्रैल 2026। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और चार दिन की रिमांड पर लिया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह के निर्देशन में एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर ने 4 फरवरी 2026 को कालू तिराहे पर महेंद्र सिंह राजपूत के साथ मारपीट करने वाले अपराधी 30 वर्षीय रामनिवास पुत्र सुखराम जाट निवासी रामसीसर भेड़वालिया, सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर 15 से अधिक विभिन्न प्रकरणों में मामले दर्ज है। आरोपी सरदारशहर थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिसे बीकानेर जेल से बुधवार को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को गुरूवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़