WhatsApp Menu
सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के नोनिहालों की चमक, हासिल किए 90% से अधिक अंक  |  दयानंद विद्या निकेतन में स्वामी प्रताप पुरी जी ने बच्चों को दी अनुशासन की सीख, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान  |  संत का किया अभिनंदन, गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी का किया सम्मान, गौ-सम्मान अभियान के पोस्टर का विमोचन  |  खेल और शिक्षा में अव्वल बना दयानंद विद्या निकेतन, स्वामी प्रताप पुरी ने सराहा  |  क्षेत्र में अफीम की सप्लाई देने वाला मुख्य सरगना चढ़ा पुलिस के हत्थे  | 

श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजनीति में बढ़ता प्रभाव

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की कांग्रेस नेत्री अंजू पारख ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की। अंजू पारख ने बताया कि इस दौरान प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, बीजेपी सरकार की निष्क्रियता से आमजन को हो रही परेशानियों तथा कांग्रेस के “संगठन बढ़ाओ, संविधान बचाओ” अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान अशोक गहलोत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हालात और संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं, अंजू पारख ने भी क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बातचीत के दौरान गहलोत ने अपने सहपाठी रहे सुरेंद्र पारख के बारे में जानकारी लेते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और संपर्क नंबर लेकर उनसे बात करने की इच्छा जताई।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अंजू पारख का लगातार सक्रिय होना और प्रदेश नेतृत्व से सीधा संवाद उनके बढ़ते राजनीतिक ग्राफ को दर्शाता है। वे जैन समाज से आने वाला एक उभरता और मुखर चेहरा बनकर सामने आ रही हैं, जो क्षेत्रीय राजनीति में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

अंजू पारख ने कहा कि गहलोत की सादगी और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व की भी झलक देखने को मिली, जो उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है। उनके विचार और अनुभव युवा नेताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

मुलाकात में अमजद हुसैन (प्रदेश सचिव, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस)व पूर्व सदस्य जिला मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट गवर्निंग काउंसिल, पार्षद हीरालाल कूकना, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्रवण कुमार, शंकरनाथ गौड़ एवं नारायण नाथ भी उपस्थित रहे।

डूंगरगढ़ one: खेल कूद प्रकोष्ठ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमीन पठान से मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़