भारती निकेतन कॉलेज में मनाई अंबेडकर जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम में आईएफएम विभाग के अध्यक्ष सोमनाथ जोशी ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डॉ. अंबेडकर के विचारों को और गहराई से समझने एवं आत्मसात करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने बाबा साहेब द्वारा किए गए प्रमुख आंदोलनों और उनके सामाजिक योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी साहित्य विभाग के राज सर ने किया। उन्होने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी। कॉमर्स विभाग के एचओडी कुलदीप शर्मा, कॉलेज कोऑर्डिनेटर रमेश भोजक, एनसीसी एएनओ नितिन सिंह एवं गिरधारी सहित कॉलेज के पूरे स्टाफ ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की।
सातलेरा के राउमावि में आयोजित हुआ समारोह, प्रतिभाओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव सातलेरा के राउमावि में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह व प्रेवशोत्सव रैली का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जैसलसर प्रशासक प्रतिनिधि भीखराज जाखड़ ने की। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 5 कक्षा 8 में ग्रेड A तथा कक्षा 10 कक्षा 12 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा साफा, माला, सम्मान प्रतीक और पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने अच्छे परिणाम के लिए स्कूल प्राचार्य और विद्यालय स्टाफ का आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविद मालाराम लिखाला ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासित होकर शिक्षा ग्रहण करने और चरित्रवान नागरिक बनने की प्रेरणा दी। प्राचार्य बबीता बिश्नोई ने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय से प्रवेशोत्सव रैली निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए विद्यालय प्रांगण लौट कर संपन्न हुई। शिक्षक नूजल इस्लाम काजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ नौरतमल शर्मा, अमरचंद जाखड़, वन्दना मिश्रा, सुमन कुमारी और पीटीआई पुष्पा का सहयोग रहा।