WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  कैसे बना भारती निकेतन 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान, जानें विस्तार से।  |  अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में एसी, इनवर्टर-बैटरी खरीदे जेपी इंटरप्राइजेज से, मिल रहें है बेहतर प्राइज रेट पर विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक सामान  |  जयपुर पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्नों ने बांधे पालसिए, गर्मी में निभाया उत्तरदायित्व, की अपील  | 

श्रीडूंगरगढ़ में विकास की आड़ में खेजड़ी की कटाई, दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा पेड़ काटे

वन विभाग के निरीक्षण में सामने आया मामला, कई पेड़ जलाए भी गए; ग्रामीणों ने बताया- भूमि सुधार के लिए की कटाई

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेजड़ी जैसे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण वृक्षों की कटाई का मामला सामने आया है। कुंतासर और कितासर भाटियान गांवों की रोही में 50 से अधिक खेजड़ी के पेड़ काटे जाने से वन प्रेमियों में रोष है।

12 अप्रैल को कुंतासर की रोही में पेड़ काटने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खसरा नंबर 32881/68900 में निरीक्षण के दौरान चार खेजड़ी के कटे हुए पेड़ मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भूमि सुधार के लिए पेड़ काटे गए हैं, जबकि कुछ पेड़ पहले से सूखे हुए थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम भी मौजूद रही।

वहीं, कितासर भाटियान के खसरा नंबर 746/363, 747/363, 364 और 396 में 45 खेजड़ी के पेड़ कटे हुए पाए गए। कुछ पेड़ों को जलाए जाने के भी प्रमाण मिले हैं। इन खसरों में करीब 150 पेड़ अभी भी सुरक्षित खड़े हैं, जिनमें 4-5 रोहिड़ा के पेड़ शामिल हैं।

खसरा नंबर 365, जो राजस्व रिकॉर्ड में बजरंग लाल के नाम दर्ज है, वहां भूमि समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस क्षेत्र में 54 पेड़ सुरक्षित पाए गए, जिनमें 2 रोहिड़ा और शेष खेजड़ी के पेड़ हैं। कटे हुए पेड़ों के अवशेष भी मौके पर मौजूद मिले हैं।

नियमों पर उठ रहे सवाल
एक ओर सरकार खेजड़ी जैसे वृक्षों की सुरक्षा को लेकर नियम बना रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर इनका पालन नहीं होने से अवैध कटाई के मामले सामने आ रहे हैं। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से पर्यावरण संरक्षण पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़