डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक सोमवार को सूडसर उप तहसील व श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बजरंग धारणियां ने की।
बैठक में सूडसर उप तहसील को पुनः चालू करने की मांग को लेकर एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि पुंदलसर जीएसएस का पावर ट्रांसफार्मर पिछले करीब 10 दिनों से जला हुआ है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसान संघ के पदाधिकारी इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के एक्सईएन से भी मिले। अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से पेयजल, पशुपालन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
बैठक में बीकानेर जिला अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ सहित श्रवण सिंह पुंदलसर, कैलाश बिश्नोई, बलवंत सैन, प्रभु सिंह, रामचंद्र सिंह, अमर सिंह, नरपत सिंह, मांगीलाल, रामरतन, सुभाष, जगदीश, सुंदरलाल, बनवारीलाल बिश्नोई, राजेंद्र ढिलढाणिया, कुनणा राम और गजु सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।