WhatsApp Menu
कर्मा बाई बालिका छात्रावास में 7.51 लाख से ऑफिस बनेगा  |  माकपा ने बैठक लेकर कई गांवो के ब्रांच सचिव बनाए, कमेटी गठन की शुरूआत की।  |  बीकानेर में अंबेडकर-फुले जयंती पर भव्य आयोजन: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बोले- बाबा साहब ज्ञान के प्रतीक, फुले महान समाज सुधारक  |  खेजड़ियों की काल बनी कंपनी अब उतरी दादागिरी पर, दी देख लेने की धमकी, पर्यावरण प्रेमियों में रोष, पढ़े खबर विस्तार से  |  श्रीडूंगरगढ़ में विकास की आड़ में खेजड़ी की कटाई, दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा पेड़ काटे  | 

कालूबास को मिला 19.3 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट, हुआ शुभारम्भ

17.7 किमी लाइन बिछेगी, 3 एमएलडी का एसटीपी बनेगा; हर घर जुड़ेगा सीवर से, 80 हजार आबादी तक मिलेगा लाभ

डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाया गया। ₹19.3 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का विधिवत शुभारंभ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने किया। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और गंदे पानी के निस्तारण की स्थायी व्यवस्था बन सकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ताराचन्द सारस्वत ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और आने वाले समय में कालूबास की जनसंख्या 80 हजार तक पहुंचने पर भी यह योजना प्रभावी बनी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही पिछली सरकार को कस्बे के बिगड़े हालात के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व में हुई गफलतों के लिए नगर पालिका पर निशाना साधा और अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वे अपनी सीमा में रहें, अन्यथा विकास कार्यों में बाधा बनने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

एसडीएम शुभम शर्मा ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत कालूबास क्षेत्र में 17,780 मीटर लंबी सीवर लाइन डाली जाएगी। इसके साथ ही 3 एमएलडी क्षमता का आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इससे घर-घर को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा और शौचालय, रसोई व बाथरूम का गंदा पानी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित हो सकेगा। उन्होंने इसे आमजन के लिए बेहद उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भी क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी और ट्रॉमा सेंटर के शीघ्र शुरू होने के संकेत दिए। एक्सईएन सुनील कुमार यादव ने बताया कि प्रोजेक्ट का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि सीवरेज सिस्टम का सुचारू संचालन और रखरखाव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि एसटीपी में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सीवेज का उपचार किया जाएगा, जिससे पर्यावरण मानकों का पालन भी सुनिश्चित होगा। प्रथम चरण में कालूबास क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। बाद में अन्य बासों में शुरू होगा।

पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक ने प्रत्येक मोहल्ले से कांग्रेस को हटाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे विकास कार्य निर्बाध रूप से हो सकेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर लाल पारीक, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश सेठिया, भाजपा नेता सीताराम सोनी डेलवा, महामंत्री मदन सोनी, महेश राजोतिया, हेमराज भादानी, पार्षद रजत आसोपा, डॉ. चेतन स्वामी, भवानी प्रकाश, हेमनाथ जाखड़, श्याम सुंदर पारीक, ओमप्रकाश सोनी, जगदीश गुर्जर, शिक्षाविद लीलाधर सारस्वत, पार्षद भरत सुथार, भाजपा कार्यकर्ता रमेश मूंधड़ा, शिक्षाविद सुरेंद्र चुरा, लोकेश गौड़, बृजलाल तावनिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के शुरू में मंचस्थ अतिथियों का माला व साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। संचालन राज सर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़