WhatsApp Menu
तेज रफ्तार जीप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, अब मामला दर्ज  |  कालूबास को मिला 19.3 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट, हुआ शुभारम्भ  |  विधायक ने दी योजना की जानकारी, शिलान्यास में शामिल हुए अधिकारी व अनेक मौजिज लोग  |  बालिका छात्रावास में 7.51लाख की लागत से होगा कार्यालय का निर्माण, दानदाता का जताया आभार  |  खेजड़ी कटाई जारी है, नामोनिशान मिटाने तक तेजी से हो रहा काम, कार्रवाई के नाम पर हो रही लीपापोती  | 

खेजड़ी कटाई जारी है, नामोनिशान मिटाने तक तेजी से हो रहा काम, कार्रवाई के नाम पर हो रही लीपापोती

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। प्रदेश में खेजड़ी की कटाई पर लगी रोक प्रशासनिक उदासीनता के चलते केवल कागजी मखौल बनकर रह गई है। जहां जहां सोलर प्लांट लग रहें है, वहां वहां रात के अंधेरे में खेजड़ी काटने व रात को ही उसे जमींदोज कर काम तमाम कर देने तक की कार्रवाई तेजी से की जा रही है। खेजड़ी कटने से होने वाले विवाद से बचने के लिए प्लांट पर काम रहें लोग उसे जमींदोज करने के खेल में शामिल हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित जिले भर में सोलर प्लांटों पर रातोंरात खेजड़ी की कटाई करने, तना पेड़ कुछ भी जगह पर नहीं छोड़ने, खेजड़ी को जमीन में दबा देने या रात के अंधेरे में ही उसे पार कर देने, की घटनाएं लगातार जारी है। जिले भर में जिम्मेदारों को खेजड़ी कटाई, इस पर लगी रोक या इससे होने वाले पर्यावरणीय नुकसान से खास सरोकार नहीं है। अधिकारी बैठकों में व्यस्त है और खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरणविद अलबत्ता चिंतित ही नहीं खासे परेशान है। जानकारों का कहना है कि यदि सोलर प्लांट जमीनों की खुदाई की जाए तो क्षेत्र में हरे वृक्ष सैंकड़ों की संख्या में जमीदोंज किए हुए मिलेंगे। वहीं पर्यावरण प्रेमी लगतार नाराजगी जता रहें है परंतु कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति के अतिरिक्त कोई कार्रवाई अब तक कहीं नहीं की गई है। क्षेत्र भर में सोलर के नाम पर धड़ाधड़ अंधाधुंध खेजड़ी की बली ली जा रही है।
क्षेत्र के गांव कितासर भाटियान की रोही में हाइवे किनारे मलाना जोहड़ के पास एक सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे गए है। ग्रामीणों का आरोप है यहां 40 से 50 अधिक पेड़ काट डाले गए है। ग्रामीण युवा मौके पर एकत्र हो गए है और खेजड़ी काटे जाने की पीड़ा से व्यथित होकर विरोध जताया है। वन विभाग को सूचना दी गई। सहायक वन अधिकारी सत्यपाल सिंह बीकानेर गए है व उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि मौके पर टीम को भेजा गया है। यहां वन विभाग की टीम में वनरक्षक शुभ बाना, किशोर व गिरधारी पहुंचे है। टीम सदस्यों ने पाया कि यहां तीन प्लांट के लिए भूमि है व एक प्लांट से उन्होंने पेड़ गिने तो मौके पर 27 खेजड़ी के पेड़ काटे जाने की जानकारी मिली है। वहीं दूसरे 13 पेड़ व तीसरे प्लांट की भूमि पर 2 खेजड़ी एक बेर का पेड़ काटा गया है, वहीं कार्मिकों द्वारा खड़े पेड़ गिने जा रहें है।
गांव कुंतासर में भी गांव के निकट ही स्थित एक स्थान पर बीती रात खेजड़ी के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली। यहां वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने मौके पर पाया कि चार खेजड़ी के पड़े पेड़ पाए गए और प्लांट के लिए तय स्थान के पूरे खेत में एक भी पेड़ खड़ा नहीं पाया गया। यहां धड़ाधड़ खेजड़ी के पेड़ काट डाले और अब मौके पर कोई पेड़ नहीं बचा है।
रसूखदारों के है प्लांट, कानून की पालना तो दूर, उड़ा रहें आदेश की धज्जियां।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। विभिन्न स्थानों पर खेजड़ी के पेड़ काटने की सूचना, फोटो, वीडियो, ग्रामीणों व पर्यावरणविदों की चिंता आदि मिलते है। परंतु ये प्लांट किसी ना किसी रसूखदार के होने के कारण कोई कार्रवाई इन पर नहीं हो रही है। सोलर के नाम पर ये रसूखदार बेखौफ खेजड़ी की बली ले रहें है। वहीं प्रशासन के जिम्मेदार भी कागजी कार्रवाई में ही व्यस्तता दिखा रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़