गौशाला संघ ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन, विभाग में नई ऊर्जा का संचार
डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में पशुपालन सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत नव नियुक्त ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ. गुलज़ार का सोमवार को स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों, गौशाला प्रतिनिधियों और पशुपालकों की मौजूदगी रही।
इस दौरान डॉ. गुलज़ार ने कहा कि क्षेत्र में पशुपालकों, गौशालाओं और प्राणिमात्र की सेवा के लिए संवेदनशील और जवाबदेह कार्यसंस्कृति विकसित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग का हर कर्मचारी जनसेवा की भावना से कार्य करेगा, जिससे पशुपालकों का विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।
कार्यक्रम में जिला गौशाला संघ बीकानेर के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं नथमल, रामसिंह, पेमाराम, कालूलाल मीणा सहित अन्य कर्मचारियों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष घारू ने किया।