WhatsApp Menu
विधायक ने दी योजना की जानकारी, शिलान्यास में शामिल हुए अधिकारी व अनेक मौजिज लोग  |  बालिका छात्रावास में 7.51लाख की लागत से होगा कार्यालय का निर्माण, दानदाता का जताया आभार  |  खेजड़ी कटाई जारी है, नामोनिशान मिटाने तक तेजी से हो रहा काम, कार्रवाई के नाम पर हो रही लीपापोती  |  श्रीडूंगरगढ़ में जनसुनवाई के 51 मामलों पर मंथन, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  श्रीडूंगरगढ़ में नए पशु चिकित्साधिकारी का स्वागत, बोले- पशुपालकों को मिलेगी संवेदनशील सेवाएं  | 

जमकर दौड़े धावक, खूब हुई हूटिंग, विजेता हुए पुरस्कृत, उत्साह के बीच नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 अप्रैल 2026। गांव रीड़ी में ‘नशे से दूर, खेल की ओर’ की प्रेरणा देने के उद्देश्य से रविवार को शानदार दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। हर उम्र व वर्ग के लोगों ने शानदार प्रदर्शन किया व खूब हूटिंग करते हुए आयोजन का आनंद लिया। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने प्राकृतिक जीवन पद्धति अपनाने, शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोई भी एक पसंदीदा खेल अपनाने की प्रेरणा सभी ग्रामीणों को दी। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ 4.22 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान रामस्वरूप पुत्र पन्नराम बिस्सू गिरवरसर ने हासिल किया। रामस्वरूप ने ही 5 किलोमीटर दौड़ भी जीती। दौड़ में युवाओं के बीच कांटे की टक्कर रही। ओमप्रकाश जाट ने 1600 मीट दौड़ 4.32 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर में भी ओमप्रकाश द्वितीय रहें। तीसरे स्थान पर डालाराम डूडी ने 4.43 मिनट में दौड़ पूरी की। वहीं 5 किलोमीटर दौड़ में तीसरे स्थान पर श्रवणराम रहें। 800 मीटर महिला वर्ग में 2.32 मिनट में पूरी कर प्रथम स्थान पर आईना ने प्राप्त किया। वहीं सुमित्रा छरंग दूसरे व ममता तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रामचंद्र नाथ, दूसरा श्रवणराम हरड़ू व तीसरा स्थान गोपालाराम जाखड़ ने प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर चम्मच दौड़ प्रथम अंजू, दूसरे हेतराज जाखड़ व तीसरा स्थान इशांत सारण ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में रामचन्द्र जाखड़, रामकरण सहू, मांगीनाथ, हुकमनाथ, मोहनसिंह मील, परमाराम, पूर्णमल नैण, रामचंद्रनाथ, मालाराम जाखड़, चोखाराम शर्मा, हेतराम जाखड़, रामनिवास जाखड़, हरिराम शर्मा, गोपालराम जाखड़, श्रवणराम हरडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी खेल मैदान में रही। कैलाश जाखड़, दिनेश जाखड़, पुरबचंद जाखड़, कबड्डी कोच हेतराम जाखड़ व्यवस्थाओं में सक्रिय रहें तथा मंच संचालन शंकरनाथ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़