डूंगरगढ़ one 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों की बैठक रविवार को वीर तेजा धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में 10 मई को प्रस्तावित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार भूमि समतलीकरण का कार्य मंगलवार को श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए सभी से सेवा कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।
बैठक में मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों की सूची को अंतिम रूप देने और शीघ्र शिलालेख तैयार करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही दानदाताओं से आग्रह किया गया कि जिनकी घोषित सहयोग राशि अभी बकाया है, वे उसे जल्द जमा करवाएं। जो श्रद्धालु अब तक सहयोग नहीं कर पाए हैं, वे भी 20 अप्रैल तक अपनी इच्छानुसार राशि ट्रस्ट में जमा करवा सकते हैं, ताकि उनका नाम शिलालेख में शामिल किया जा सके।
बैठक में तुलछाराम गोदारा, प्रभु राम बाना, चांद राम चाहर, गोपाल चंद जाट, रेवंतराम दुसाद, सीताराम सिंवर, डूंगर राम गोदारा, मोहनराम सारण, सीताराम बाना, केसरा राम गोदारा, राजेश मंडा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।