श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 अप्रैल 2026। प्रदेश भर की लखपति दीदियां अब मिलेनियर दीदी बनेगी। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को राजीविका स्वयं सहायता समूहों को बैठक ली है। सचिव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्ररेणा देते हुए दीदी को मिलेनियर दीदी बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया। बैठक में ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त बनाने व उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के लक्ष्यों की समीक्षा की गई।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति डीओआईटी के माध्यम से जिला स्तरीय वीसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव ने “लखपति दीदी/मिलेनियर दीदी की ओर अग्रसर ” के लक्ष्य के लिए स्किल ट्रेनिंग, बैंक सखी, बीसी सखी, मसाला उद्योग, डेयरी उत्पादों व प्राकृतिक एग्री फार्मिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र की लखपति दीदीयां शामिल हुई। लखपति दीदी मोनिका सारण ने मुख्य सचिव से संवाद करते हुए मसाला उद्योग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्रा, बीपीएम रघुनाथ डूडी, जिला प्रबंधक एलएच कुंजबिहारी गुर्जर, सीएलएफ अध्यक्ष गुड्डी देवी, कलस्टर प्रबंधक शोभा देवी, लखपति दीदी बेबी कंवर, मगन कंवर, पूनम, हेमा, मंजू, कांता, मिजाज, संतोष, पुष्पा, परमेश्वरी, मोनु कंवर, सोमा, पूनम ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।