WhatsApp Menu
राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर का आज अंतिम दिन।  |  भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में कल शुरू होगा नया बैच, तीन दिन होगी डेमो क्लास।  |  अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, श्रीडूंगरगढ़ में मेडिकल के लिए श्रद्धालु परेशान।  |  लखपति दीदी अब बनेगी मिलेनियर दीदी, बैठक में हुई चर्चा, दिए निर्देश।  |  कल से बदलेगा श्रीडूंगरगढ़ अदालतों का समय, पढें पूरी खबर।  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 404 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

डूंगरगढ़ one 12 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरदारशहर रोड पर 404 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान किशन धतरवाल पुत्र रूपाराम  निवासी तोलियासर के रूप में हुई है। वह पहले भी अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है, जिससे उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का भी खुलासा हुआ है।

कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के नेतृत्व में की गई। एसआई राजेन्द्र कुमार की टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।

इस ऑपरेशन में कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही, वहीं कांस्टेबल अनिल मील, नन्दराम, रामसिंह और डीआर रामनिवास ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उससे जुड़े नेटवर्क व सप्लाई चेन की जानकारी जुटाने में लगी है। संभावना है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़