WhatsApp Menu
खेत की सींव को लेकर बवाल, 9 लोग गिरफ्तार  |  सामाजिक क्रांति के प्रणेता ज्योतिबा फुले को याद किया, लिया शिक्षा के प्रसार का संकल्प।  |  एसपी ने चलाया ऑपरेशन नीलकंठ, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पकड़ा अफीम तस्कर 400 ग्राम अफीम के साथ युवक को धरा।  |  भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक सहित भाजपाई, गुसाईं ने किया 51 किलो की फुलमाला से स्वागत।  |  भव्य श्रीराम-जन्म महोत्सव की बांटी बधाइयां, सजाई सुंदर झांकियां, भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु  | 

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए विधायक सहित भाजपाई, गुसाईं ने किया 51 किलो की फुलमाला से स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 अप्रैल 2026। बीकानेर में भाजपा संभाग कार्यालय में संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राठौड़ ने सदस्यों से लेने के नहीं देने के भाव से और सेवा के भाव से संगठन को समय व श्रम देकर मजबूत करने का आह्वान किया। राठौड़ ने कहा कि विश्व का सबसे बड़े संगठन का सदस्य होने का गर्व करने की बात कही। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, नोखा पूर्व विधायक बीहारीलाल बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत, जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह, प्रदेश महामंत्री भूपेश सैनी मौजूद रहें।
कार्यक्रम में सामाजिक क्रांति के प्रणेता ज्योतिबा फुले को याद किया। नोखा के साधुना गांव के वीर सपूत शहीद नरेंद्र डूडी को याद कर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेताओं से अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बात सुनने की नसीहत भी दी गई। श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल की सक्रियता की सराहना भी की गई।
ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का 51 किलो की फुलमाला से भव्य स्वागत किया। राठौड़ ने श्रीडूंगरगढ़ का आभार जताया। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अधिक रही। बैठक में धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह लखासर, पवन स्वामी सूडसर, महेंद्र पारीक, मदन सोनी, रोहित बोहरा, संदीप कायल, महेश राजोतिया, जगदीश प्रसाद गुर्जर, महेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़