WhatsApp Menu
भव्य स्वागत से प्रदेशाध्यक्ष अभिभूत, किया संगठन सक्रियता का आह्वान, बीकानेर पहुंचेंगे ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता।  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो अपराध खबरें एकसाथ:-  |  27 अप्रैल को उपखंड मुख्यालय पर एकत्र होंगे गौसेवक, गांवो में संपर्क अभियान में किया आह्वान।  |  एक पत्नी के होते किया रचाया दूसरा विवाह, हड़पे गहने, मामला दर्ज।  |  पूनरासर मंदिर के नवनिर्माण को माना अवैध, पुजारी ट्रस्ट के वाद पर न्यायालय ने दिया स्थगन आदेश  | 

एक पत्नी के होते किया रचाया दूसरा विवाह, हड़पे गहने, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 अप्रैल 2026। एक युवक ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरा विवाह कर लिया व उसके गहने हड़प लिए। पत्नी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
केऊ पुरानी निवासी रूखमा कंवर पुत्री सुमेरसिंह राजपूत ने अपने पति अमरसर, बीदासर निवासी महावीरसिंह  पुत्र भंवरसिंह राजपूत, महिला कोमल, उसकी माँ माया, भाई दारासिंह व मामा सुमेरसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करने व गहने हड़प लेने के आरोप लगाए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 12 नवंबर 2024 को आरोपी के साथ हुआ। पति विवाह के एक माह बाद ही उसके पिता द्वारा दिए गए सारे सोने चांदी के गहने लेकर घर से निकल गया। पीड़िता ने उसकी खोजबीन व तलाश की परंतु आरोपी का कुछ पता नहीं चला। 9 अप्रैल 2026 को उसका पति एक महिला को लेकर घर लौटा। आरोपी ने महिला से विवाह करने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर षड्यंत्र रचा और उसे तलाक दिए बिना दूसरा विवाह रचा लिया। उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए गहने भी हड़प लिए। पीड़िता ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार के सुपुर्द कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़