श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 अप्रैल 2026। क्षेत्र के लिए राजनीति के गलियारों से एक खास खबर जयपुर से आई है। जयपुर सचिवालय में विधायक ताराचंद सारस्वत ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान करने व नई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान करने, पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं विकास कार्यों को गति देने का आग्रह किया। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एवं जलदाय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन भी दिया। इस बैठक में बीकानेर जिले के खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास तथा कोलायत विधायक अंशुमान भाटी भी उपस्थित रहें।