WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  |  60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज  | 

शानदार परिणाम पर स्कूल में विजयोत्सव: टॉपर्स का साफा पहनाकर सम्मान, गांव में निकली रैली

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सोमवार को विजयोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 8:15 बजे श्री हंसोजी धाम से संत सोमनाथ महाराज व महंत भंवरनाथ के सान्निध्य में रैली निकाली गई, जिसमें विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

प्राचार्य लक्ष्मी कांत वर्मा ने बताया कि बेहतर परिणाम के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। उप प्राचार्य रितेश शर्मा के अनुसार कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। कक्षा 12 कला वर्ग में सुचिता ज्याणी ने 96.40% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सरस्वती सिद्ध (92.40%) और रितिका ज्याणी (89.40%) भी अव्वल रहीं।

कक्षा 10 में प्रीति (90.50%), रक्षा सिद्ध (87.83%) और मनोज मेघवाल (87.17%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित एकता पारीक सहित 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तिलक, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

उत्सव प्रभारी प्राध्यापक भगवती ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की वंदना से हुई, इसके बाद सम्मान समारोह और संतों के आशीर्वचन हुए। रैली गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची।

इस दौरान SMC अध्यक्ष लूणनाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच भादरनाथ, राधेश्याम सिद्ध सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में सभी का मुंह मीठा करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़