WhatsApp Menu
बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  |  60 मुकदमों के हिस्ट्रीशीटर को MDMA मामले में जमानत, हत्या आरोपियों की चौथी याचिका फिर खारिज  |  मनाया स्थापना दिवस, पार्टी ध्वज फहराया, नेताओं ने दी राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा  |  सरकारी स्कूलों में मना रहें उत्सव  | 

भादरा में शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का अनावरण, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भादरा के उत्तरादा बास में सोमवार को शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यमंत्री सुथार ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद रमेश चंद्र जांगिड़ की शहादत सदैव प्रेरणादायक रहेगी और वे देशवासियों के दिलों में अमर रहेंगे।

कार्यक्रम में चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, विधायक संजीव बेनीवाल, राकेश जांगिड़ (तारानगर), आर.सी. सक्सेना, पी.बी. भाकर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान शहीद के पिता बीरू राम जांगिड़ एवं उनके परिजनों का अतिथियों और ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम देशभक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़