दुलचासर के सरकारी बालिका स्कूल से निकली रैली, ग्रामीणों ने दी बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार को गांव दुलचासर से राबाउमावि की छात्राओं व स्टाफ ने सफलता रैली निकाली और ग्रामीणों ने जगह जगह पुष्पवर्षा करते हुए छात्राओं को बधाई दी। बालिकाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर बधाइयां दी। प्रधानाचार्य सावित्री पूनियां ने बताया कि सत्र 2025-26 में 12वीं कक्षा में सपना पुत्री ओमप्रकाश महिया ने 93.40% अंक हासिल की स्कूल टॉप किया। वहीं विमला कंवर पुत्री हरिसिंह पडिहार ने 90.60%, प्रतिक्षा पुत्री मेघराज ओझा ने 90.40%, ममता पुत्री श्रवणराम जोशी ने 90.20% ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। वहीं 7 छात्राओं ने 80% से अधिक व 6 बालिकाओं ने 70% अंक हासिल किए। कक्षा 10 की टॉपर रही लीला पुत्री सुखराम कड़वासरा, सरिता पुत्री जेठाराम गोदारा व सरस्वती पुत्री नानूराम गोयल का सम्मान किया गया। समाजसेवी अशोक राजाराम सुथार ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा।
तोलियासर में स्कूल की प्रतिभाओं के साथ निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव तोलियासर के राउमावि में शनिवार को कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं में श्रेष्ठ परिणाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों का साफा व फुलमाला पहनाकर सम्मान किया गया। 12वीं छात्रा कला वर्ग से गुंजन राजपुरोहित, पूजा नाई, कोमल राजपुरोहित, संजू प्रजापत तथा वाणिजय वर्ग के छात्र चंद्रविशाल, कक्षा 10वीं से मंगिता, निरमा नाई, कौशल्या प्रजापत, कक्षा 8वीं से रामकरण, पलक, गुंजन नई व लाली का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य शिवरतन गोदारा ने सत्र 2025-26 के परिणामों की जानकरी देते हुए प्रवेशोत्सव के बारे में विस्तार से बताया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जगदीश रजपुरोहित, हनुमानप्रसाद, उपप्राचार्य ओमप्रकाश, पीयुष स्वामी, जितेंद्र मीणा ने अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम के बाद प्रवेशोत्सव रैली निकाली गई जो गांव की मुख्य गलियों से होकर स्कूल में ही संपन्न हुई। इस दौरान स्कूल का स्टाफ सक्रिय रहा।
सेरूणा राजकीय स्कूल में दी विद्यार्थियों को बधाई।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सेरूणा के राउमावि में 12वीं बोर्ड का शानदार परिणाम रहने पर स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य मृदुला चौधरी व उप प्राचार्य हजारीमल बाना ने बताया कि स्कूल की छात्रा सुमन पुत्री हजारीमल गोदारा ने 95.20% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। वहीं द्वितीय स्थान पर आईना पुत्री भंवरलाल गोदारा ने 93.40% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर जयप्रकाश पुत्र नारायण कुकणा ने 89.20% अंक हासिल किए। इसी के साथ स्कूल के 8 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक व 6 छात्र छात्राओं ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। प्राचार्य ने स्टाफ को भी बधाई दी।