WhatsApp Menu
पढें दो खास खबरें एकसाथ:-  |  भाजपा ने जिला कार्यसमिति में सदस्यों की हुई नव-नियुक्ति, श्रीडूंगरगढ़ में आधा दर्जन से अधिक को मिला स्थान।  |  सोमवार को तेजा मंदिर में होगी बैठक, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की रूपरेखा होगी तय।  |  सरकारी स्कूलों के होनहारों का किया सम्मान, निकाली रैलियां।  |  सन्डे बनाएं फन-डे, छाए बादल, शाम होते ही रंगत होगी परवान पर।  | 

शत-प्रतिशत अंक लाकर इतिहास रचने वाले श्रीडूंगरगढ़ के लाल को शिक्षा मंत्री ने बुलाया जयपुर, दी बधाई, 12वीं बाद का शिक्षा खर्च उठाने की घोषणा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 अप्रैल 2026। दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं समझें और अपने हौसले के दम पर आगे बढ़कर दिव्यांग सब कुछ कर सकते है। ये बात जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने श्रीडूंगरगढ़ के लाल दिव्यांग भागीरथसिंह की पीठ थपथपाकर कही है। रविवार सुबह शिक्षा मंत्री भागीरथ से मिले और उन्हें समाज व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणीय बताया। शिक्षा मंत्री ने 12वीं के बाद भागीरथसिंह की कोचिंग का सारा खर्च उठाने की घोषणा की। मंत्री दिलावर ने भारती निकेतन के शिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि आपने प्रेरणीय काम कर दिखाया है। शनिवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने के बाद भागीरथ को शनिवार रात को मंत्री मदन दिलावर ने फोन पर बधाई दी और उन्हें जयपुर आमंत्रित किया। रविवार सुबह छात्र भागीरथ के साथ उनके पिता रामनारायण सिंह, उनके स्कूल भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के निदेशक गिरधर स्वामी, सीईओ मनमोहन भारतीय, विज्ञान वर्ग के मुख्य शिक्षक प्रमोद कुमार उनके साथ गए। भागीरथ की सफलात से पूरा श्रीडूंगरगढ़ गौरान्वित हुआ है और भारती निकेतन की शिक्षण टीम का आभार जता रहा है। भागीरथ ने भी अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों व माता पिता को देते हुए संस्थान का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़