श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित दशहरा मैदान में चल रहे “राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर” अब अंतिम 3 दिन ओर है। प्रतिवर्ष लगने वाली मेले में शुक्रवार शाम के सुहावने मौसम में 4 बजे से ही झूलों का दौर शुरू हो गया है। नए व बड़े झूले शानदार रंग बिरंगी रोशनियों से सजाए गए है। महिलाओं द्वारा मेले में किफायती दरों पर मिल रहें घरेलू उपयोग के सामानों की खूब खरीददारी की जा रही है, वहीं युवतियां इमिटेशन ज्वेलरी की दुकानों की ओर आकर्षित है। भव्य सजावट के साथ मेले में लोकमनोरंजन के लिए अनेक झूले, खरीददारी के लिए अनेक स्टालों के साथ विशेष रूप से अनेक प्रसिद्ध खाने खजाने की व फास्ट फूड की स्टालें लगी हुई है। शाम होने के साथ मेले में रौनक शुरू हो जाती है, जो रात 10 बजे तक लगातार जारी रहती है। क्षेत्रवासी अपने परिवार व बच्चों के साथ मेला संपन्न होने से पूर्व मेला दर्शन कर लोकमनोरंजन के श्रेष्ठ साधन का आनंद जरूर लेवें।