WhatsApp Menu
केशरी विजेता बने मुकेश, किशोर विजेता विक्रम और कुमार विजेता नवरत्न रहें, मिले नगद पुरस्कार  |  हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।  |  प्लास्टिक के थैले में डालकर कचरे के ढेर पर फैंका मानव भ्रूण, मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में..  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  जेपीएस में साइंस व आर्ट्स संकाय में प्रवेश शुरू, आधुनिक लैब के साथ होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी।  | 

जेपीएस में साइंस व आर्ट्स संकाय में प्रवेश शुरू, आधुनिक लैब के साथ होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। आप भी अपने बच्चे के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अंग्रेजी माध्यम में अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय स्कूल की तलाश में है, तो ये खबर आपके लिए है। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के ख्यातिप्राप्त जयपुर पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए विज्ञान व कला संकाय में प्रवेश प्रारंभ हो गए है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि साइंस फैक्लटी में फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथेमेक्टिस तथा आर्टस में पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, जिओग्राफी, इंग्लिश लिटरेचर, होम साइंस विषय में प्रवेश शुरू हो गए है। घिंटाला ने बताया कि 2025 के सत्र में 10वीं कक्षा टॉपर देने के साथ ही स्कूल में शिक्षण का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ। जिसमें अब 11वीं व 12वीं की कक्षाएं भी शामिल हो गई है। इसी सत्र से दोनों कक्षाओं में प्रशिक्षित व ट्रेंड शिक्षकों से अध्ययन प्रारंभ कर दिया गया है। घिंटाला ने बताया कि गत रिजल्ट व सफलताओं को देखते हुए विद्यार्थियों व अभिभावकों की लगातार विज्ञान व कला संकाय खोलने की मांग थी, जिसे शिक्षा विभाग की मुहर लगने के बाद इस सत्र में विधिवत कक्षाकक्ष शिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय में आधुनिक लैब व एसी कक्षाओं में प्रशिक्षित व्याख्याताओं के द्वारा शिक्षण कार्य करवाया जाएगा। वहीं कक्षाकक्ष की पढ़ाई के अतिरिक्त बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी।
12वीं के साथ ही बच्चों के कैरियर को नई दिशा मिल सके इस हेतु स्कूल में विशेषज्ञ दल द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समृद्ध व नियमित प्रॉब्लम शोल्विंग सेशन एवं मोटिवेशनल सेशन भी चलाए जायेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्ले ग्रुप से लेकर 12वीं तक प्रवेश प्रारम्भ है और 1 अप्रैल से नया सेशन शुरू हो गया है। स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में सभी कक्षाओं के लिए अलग अलग दैनिक, साप्ताहिक व वार्षिक कार्ययोजना बनाकर अध्ययन करवाया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए सुदंर सजे हुए कक्षाकक्ष, एसी, वाटर कूलर के पानी सहित गीत संगीत, नृत्य व विभिन्न खेलों की कक्षाएं भी नियमानुसार दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़