WhatsApp Menu
हनुमान मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, उमड़ रहें श्रद्धालु।  |  प्लास्टिक के थैले में डालकर कचरे के ढेर पर फैंका मानव भ्रूण, मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में..  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  जेपीएस में साइंस व आर्ट्स संकाय में प्रवेश शुरू, आधुनिक लैब के साथ होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी।  |  बीकानेर कलेक्टर बने निशांत जैन, पदभार संभालते ही बोले- सरकार की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं  | 

बीकानेर कलेक्टर बने निशांत जैन, पदभार संभालते ही बोले- सरकार की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं

डूंगरगढ़ one 2 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आईएएस 2015 बैच के अधिकारी निशांत जैन ने गुरुवार को बीकानेर के जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव के पद पर कार्यरत थे। जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलेक्टर रह चुके हैं तथा पर्यटन विभाग में निदेशक सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए जिले के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और फ्लेगशिप योजनाओं को तेजी से लागू करने पर जोर दिया, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है और इसे और सशक्त बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

करणी माता के किए दर्शन
पदभार संभालने के बाद कलेक्टर निशांत जैन देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचे और विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश व जिले की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने भी कलेक्टर से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने भी उनका स्वागत कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़