WhatsApp Menu
साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित युवा पुरस्कार मिला, श्रीडूंगरगढ़ के युवा लेखक पूनमचंद को, पढें पूरी खबर  |  पूनरासर हनुमानजी मंदिर में बंटी बधाइयां, भक्तों ने गाया बाबा हैप्पी बर्थडे टू यू, केक टॉफी की सवामणी, सुबह हुई विशेष आरती  |  नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।  |  बुजुर्ग गए समाज सम्मेलन में, बाकी परिजन सोए खूंटी तान कर, अज्ञात चोरों ने बोला धावा, लाखों के गहने, नकदी चुराए, मचा हड़कंप।  |  2 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

नवजात बालिका का नोंचा हुआ शव मिला, पुलिस को दी सूचना।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 अप्रैल 2026। एक और लोग हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे है, वहीं पूर्णिमा के दिन एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
श्रीडूंगरगढ़ में मानवता के माथे पर कलंक लगाने वाली घटना सामने आई है। यहां आड़सर बास वार्ड 32 में एक नवजात बच्ची का बुरी तरह नोंचा हुआ शव मिला है। अपने मजदूरी के काम पर जा रहें एक युवक ने शव को देखा और पड़ौस के लोगों को सूचना दी। शव मिलने की बात मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। प्रत्यक्षदर्शिंयो ने बताया कि श्मशाम रोड पर मिले शव को कुत्तों ने नोंच लिया है। शव का ऊपरी हिस्सा गायब है और अंदर का हिस्सा बाहर निकला पड़ा है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी गड़े हुए शव को निकाले जाने की आशंका से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़