WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के जूडो खिलाड़ी हेमंत और लालचंद ने जीते राज्य स्तर पर दो रजत पदक, मिली बधाइयां।  |  कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  | 

450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला

श्रीडूंगरगढ़ ONE 1 अप्रैल 2026। शहीद हेतराम गोदारा के 8वें शहादत दिवस पर बुधवार को उनके पैतृक गांव सोनियासर गोदारन में श्रद्धाजंलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद हेतराम गोदारा राउमावि में आयोजित शिविर में चूरू व उपखंड क्षेत्र से उत्साही युवा रक्तदान करने पहुंचे। यहां 450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। पीड़ित मानवता की सेवा में युवाओं को रक्तदान के योगदान के लिए आयोजकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में पीबीएम अस्पताल की टीम ने 220 यूनिट रक्तसंग्रहण किया। वहीं जन सेवा केंद्र बीकानेर की टीम ने 137 यूनिट व तुलसी सेवा केंद्र श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने 93 यूनिट रक्तसंग्रहण किया। तीनों दलों ने शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए आयोजक मंडल का आभार जताया। गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में अपनी सेवाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू कूकणा सहित स्टाफ ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। शहीद के दादा पुरखाराम गोदारा ने युवाओं के योगदान को ऐतिहासिक बताया और सभी अतिथियों का आभार जताया।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में उपखंड क्षेत्र सहित चूरू क्षेत्र के मौजिज लोग पहुंचे। सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। शिविर में किसान नेता तोलाराम जाखड़, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, कांग्रेसी युवा नेता हेतराम जाखड़, धनराज जाखड़, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम, सरंपच रेड़ा कुशालसिंह, कालूराम महिया, प्रभुराम बाना, देवीलाल बाना, कालूराम बाना, संग्राम दुसाद, ओमप्रकाश गोदारा, ओमप्रकाश सियाग, मालाराम सियाग, घनश्याम लोहमरोड़, रघुवीर सिंह, तिलोक धतरवाल, रामलाल जाखड़, जुगल प्रजापत, रामदेव गाट, जसुनाथ सिद्ध, छोटूराम कंस्वा, भंवरलाल जोशी, मदनलाल मूंड, मोटाराम ज्याणी, रमेश जोशी, मुन्नीराम जाखड़, बजरंग, शेखर पटवारी, ओमप्रकाश पटवारी, रमेश जाखड़ पटवारी, लालो राजस्थानी, पार्षद रमेश बासनीवाल, महेंद्र प्रधान सहित अनेक लोग पहुंचे। आयोजकों ने सभी का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़