WhatsApp Menu
बिग्गाजी मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई धोक, ध्वजा बांध मांगी मन्नतें।  |  धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा  |  ब्राइट फ्यूचर के सितारों ने 12वीं में किया नाम रोशन, हासिल किया बेहतरीन  |  मादक पदार्थो की तलाश में क्षेत्र के इस गांव में पहुंची एंटी नारकोटिक्स टीम, दी दबिश, हो रही तलाशी।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो खबरें पढ़े एक साथ  | 

धड़ देवली धाम में आस्था का सैलाब, बिग्गाजी महाराज के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

डूंगरगढ़ one 31 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज की तपोभूमि शौर्यपीठ धड़ देवली धाम पर चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी-त्रयोदशी पर आयोजित दो दिवसीय मेला मंगलवार को चरम पर रहा। दूसरे दिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा धाम भक्ति व आस्था से सराबोर नजर आया।

श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने नारियल, पतासा, लड्डू, पेड़ा व खीर का भोग लगाकर मन्नत मांगी। मंदिर पुजारी सोहनलाल ने अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। हवन कुंड में घी व खोपरे की आहुतियां देकर पर्यावरण शुद्धि का संदेश दिया गया।

मेले में वीर बिग्गाजी मंदिर सहित पीथल मंदिर में दिनभर धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। नवविवाहित जोड़ों ने गठजोड़े की जात लगाकर सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया, वहीं “वीर बिग्गाजी महाराज की जय” के जयकारों से माहौल गूंजता रहा।

भजन संध्या में रातभर झूमे श्रद्धालु

सोमवार रात आयोजित जागरण में भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी ने गणेश वंदना से शुरुआत कर भजनों की प्रस्तुतियां दी। बाल कलाकार अंशु बांगड़वा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात भक्ति रस की वर्षा होती रही।

भंडारे में हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण

मेले में वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान की ओर से निःशुल्क भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं के लिए चाय, पानी, भोजन व चिकित्सा की व्यवस्था की गई।

पुलिस रही मुस्तैद, CCTV से निगरानी

मेले के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मुस्तैदी से व्यवस्थाएं संभाली। सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मेले पर नजर रखी गई।

दुकानों पर रही भीड़

मेले में सजी प्रसाद, खिलौने, मनिहारी, फल-फ्रूट व कृषि औजारों की अस्थायी दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की।

रीड़ी धाम में भी उमड़ा जनसैलाब

रीड़ी स्थित वीर बिग्गाजी महाराज के शीश देवली धाम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पुजारी दुलीचंद तावनियां ने अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की। रात्रि में सीताराम एंड पार्टी, नागौर द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़