श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 मार्च 2026। मंगलवार को 12वीं के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र की सरकारी स्कूलों ने भी कला वर्ग में उल्लेखनीय परिणाम दिया है। विद्यार्थियों व अभिभावकों में उत्साह का माहौल है वहीं स्टाफ भी उत्साहित है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने संस्थाप्रधानों को शत प्रतिशत परिणामों के लिए बधाई देते हुए आगामी सत्र में शिक्षकों को पूरा परिश्रम करने की प्रेरणा दी।
लिखमीसर उत्तरादा के राउमावि में 12वीं कला वर्ग का शत प्रतिशत परिणाम रहा है। यहां कुल 39 विद्यार्थियों में से प्रथम श्रेणी से 36 व द्वितीय श्रेणी में 3 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है। स्कूल के एक दर्जन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। स्कूल टॉपर अशोक भुंवाल रहें जिन्होंने 97.2% अंक हासिल किए है। वहीं ज्योति भुंवाल व जसोदा नाई ने 96.6% अंक लिए और सुमन राहड़ ने 96.4% अंक हासिल किए है। इसी स्कूल की अनीता ज्याणी ने 95.8% अंक, द्रोपदी राहड़ ने 95.6%, पूजा डूडी ने 95.4% अंक, मंजू राहड़ 94.6% अंक, खिंवराज मेघवाल ने 94% अंक, जैसाराम भुंवाल ने 90.8% अंक, श्यामसुंदर ने 90.2% अंक और उर्मिला सुथार ने 90% अंक हासिल किए है। परिणामों के बाद विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों व स्टाफ में उत्साह का माहौल छा गया है।
बाना के राजउमावि का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। इस स्कूल में 12वीं कला वर्ग में 40 विद्यार्थी थे जिनमें से 39 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है वहीं एक विद्यार्थी ने द्वितीय श्रेणी ली है। स्कूल टॉपर माया बाना ने 97.80% अंक हासिल किए है। वहीं दूसरे टॉपर पवन कुमार ने 97.60% अंक तथा तीसरी टॉपर बबिता ने 96.60% अंक हासिल किए है। परिणामों के बाद स्टाफ में खुशी की लहर दौड़ गई।
जैसलसर की राउमावि का भी परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा है। यहां कुल 34 में से 30 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है और 4 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर शत प्रतिशत परिणाम दिया है। यहां स्कूल टॉपर 95.20% अंक हासिल कर वसुंधरा जाखड़ रही है। वहीं दूसरी टॉपर पूजा चाहर ने 91.80 अंक हासिल किए है।
गांव आड़सर की राउमावि में भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। यहां 12वीं कला वर्ग में 64 विद्यार्थी रहें जिसमें से 44 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से कक्षा पास की है। द्वितीय श्रेणी में 19 व तृतीय श्रेणी में 1 विद्यार्थी रहा है। यहां स्कूल टॉपर प्रेरणा मेघवाल ने 93.20% अंक हासिल किए है।
मोमासर की इचरजदेवी पटावरी राउमाबावि में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। यहां पूनम बांगड़वा ने 90.2% के साथ स्कूल टॉप किया है।
उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। यहां कला वर्ग में 40 बच्चों ने परीक्षा दी और 37 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। वहीं 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए है। यहां 89.4% अंकों के साथ छात्रा रामेती ने स्कूल टॉप किया है।