WhatsApp Menu
2 अप्रैल को विजयपाल पहलवान की स्मृति में महिला व पुरूष पहलवानों का होगा कुश्ती दंगल, बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप।  |  शीश देवली रीड़ी और धड़ देवली बिग्गाजी में चैत्र मेला प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उत्साह।  |  शहीद हेतराम गोदारा के गांव में 1 अप्रैल को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, मौजिज लोगों ने की अपील।  |  आस्था और श्रद्धा के साथ शुरू हुआ वीर बिग्गाजी महाराज का दो दिवसीय मेला  |  श्रीडूंगरगढ़ में बालिका छात्रावास को मिली सौगात: 3.51 लाख से बनेगी ई-लाइब्रेरी, समाज के भामाशाहों ने की कई घोषणाएं  | 

2625वीं महावीर जयंती कल: प्रभात फेरी, नाटिकाएं और भजन संध्या के साथ होगा भव्य आयोजन

डूंगरगढ़ one 30 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक (महावीर जयंती) के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में कल जैन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युगप्रधान आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी लक्ष्यप्रभा का सान्निध्य प्राप्त होगा।

सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे प्रभात फेरी से होगी, जो मालू भवन से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार मार्ग से गुजरते हुए पुनः मालू भवन पहुंचेगी। प्रभात फेरी में भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेशों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके बाद प्रातः 10:00 बजे मालू भवन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा भगवान महावीर के जीवन पर आधारित लघु नाटिकाओं का मंचन किया जाएगा तथा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।

शाम 7:00 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति रस से भरपूर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजक संस्था श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत समिति ने समाज के सभी लोगों और नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़