WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  रग्बी फुटबाल में श्रीडूंगरगढ़ का भवानी खेलेगा नेशनल, खेल प्रेमियों ने दी बधाई।  |  सरकारी स्कूल में 3.71 लाख रूपए का सामान दिया, जताया दानदाता कंपनी का आभार।  |  कल होगा मेगा ओलंपियाड का महा-आयोजन, दौड़ेगी कई दर्जन गांवों से नि:शुल्क बसें।  |  भाजपा के मोमासर मंडल का प्रशिक्षण शिविर आड़सर में संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी तकनीकी समझ।  | 

ढाणी में लगी आग, सारा सामान जलकर खाख, एक गौवंश की मौत, तीन पशु झुलसे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 मार्च 2026। गर्मी की शुरूआत में ही आग लगने से आशियाना उजड़ जाने की खबरें आने लगी है। क्षेत्र के गांव दुसारणा पंडरिकजी की अगुणी रोही में स्थित बाबूलाल लूहार के खेत में शनिवार शाम करीब 4 बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई है। बिजली उपयोग में काम आने वाले तेल का ड्रम भी ढाणी में रखा था जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया और देखते ही देखते ढाणी में रखा सभी सामान जलकर खाख हो गया। घटना से मायूस हुए किसान बाबूलाल ने बताया कि ढाणी में रखे पांच बोरी गेंहू, सात बोरी मूंगफली, चार चारपाई, बिस्तर, पहनने ओढ़ने के वस्त्र, आटा चक्की सहित गृहस्थी का सामान जल गया। एक गाय के कुछ ही दिनों के छोटे से बछड़े ने आग में झुलस कर दम तोड़ दिया। वहीं दो भैंस व एक भैंस का पाडा भी बुरी तरह से झुलस गए। पशु चिकित्सक ने इनका ईलाज किया है। मौके पर पहुंचे खेत पड़ौसियों ने सरपंच व पटवारी को सूचना देकर पीड़ित की मदद करने की मांग प्रशासन से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़