WhatsApp Menu
कल होगा मेगा ओलंपियाड का महा-आयोजन, दौड़ेगी कई दर्जन गांवों से नि:शुल्क बसें।  |  भाजपा के मोमासर मंडल का प्रशिक्षण शिविर आड़सर में संपन्न, कार्यकर्ताओं को दी तकनीकी समझ।  |  ढाणी में लगी आग, सारा सामान जलकर खाख, एक गौवंश की मौत, तीन पशु झुलसे  |  पूनरासर में हनुमानजी जन्मोत्सव पर होगा दो दिवसीय मेला, तैयारियां शुरू  |  महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, 9 का हुआ राज्य स्तर के लिए चयन  | 

महिला व पुरूष खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, 9 का हुआ राज्य स्तर के लिए चयन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 मार्च 2026। भारती निकेतन स्पॉर्टस एकेडमी के पहलवानों का सुयश जिले भर में छा गया है। जसरासर नोखा में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय सीनियर बालक/मेन एवं बालिका/वूमेन जूडो ट्रायल में भारती निकेतन स्पोर्ट्स एकेडमी, श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है। बालक वर्ग (सीनियर) चयनित खिलाड़ी 66 किलो में रोहित चौधरी, 73 किलो में भैंरु सारण, 81 किलो में भरत शायच, 90 किलो में हेमंत शर्मा,100 किलो लालचंद सायच,100 किलो लक्ष्य सिद्ध का सलेक्शन हुआ है। बालिका वर्ग (सीनियर) चयनित खिलाड़ी 48 किलो में हर्षित वर्मा, 63 किलो में ममता नाई, 70 किलो में दिशा तोलंबिया ने सलेक्शन हासिल किया। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सीनियर राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो कि 30 एवं 31 मार्च 2026 को जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। अकादमी के प्रशिक्षक सिकंदर सिंह एवं एनआईएस जूडो कोच नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, को-ऑर्डिनेटर रमेश कुमार भोजक तथा स्कूल प्रधानाचार्य सत्यनारायण स्वामी ने सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़