WhatsApp Menu
बरसात का अलर्ट, तीन दिन तेज रहेगा असर, किसानों के लिए दी विशेष सलाह  |  तेज धमाके के साथ 11 केवी लाइन का तार टूटा, मुख्य रास्ते पर गिरा; सातलेरा गांव की बिजली आपूर्ति ठप  |  श्रीडूंगरगढ़ में रास्ता रोककर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला, युवक से ₹10,750 छीनने का आरोप, जरिये इस्तगासा मामला दर्ज  |  मारपीट व छीना झपटी के आरोप में एक परिवार के पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज  |  रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित  | 

चर्चित कांड: सोना हड़पने के आरोप में आरोपी की जमानत खारिज

डूंगरगढ़ one 28 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सोने की धोखाधड़ी के एक मामले में अपर सेशन न्यायालय ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपराध की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए यह फैसला सुनाया।

दुकान पर आकर 95 ग्राम सोना ले गए थे आरोपी
परिवादी के अधिवक्ता मोहनलाल सोनी के अनुसार, 14 फरवरी 2025 को मुकेश पुत्र लक्ष्मीनारायण ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मदनलाल, बाबूलाल और श्रवणकुमार उसकी दुकान पर आए और धोखाधड़ी के इरादे से 95 ग्राम सोना हड़प लिया।

बचाव पक्ष बोला- झूठा केस बनाकर फंसाया
सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि यह एक मनगढ़ंत मामला है और आरोपी को झूठी कहानी बनाकर फंसाया गया है, इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए।

अभियोजन पक्ष ने बताया- आपराधिक रिकॉर्ड भी है
अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है।

अदालत ने कहा- गंभीर अपराध, जमानत नहीं
एडीजे सरिता नौशाद ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि मामला गंभीर है और आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। इसी आधार पर श्रवणकुमार पुत्र मदनलाल निवासी बिग्गा बास की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़