डूंगरगढ़ one 27 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संविधान दिवस के उपलक्ष में डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मूंडला जयपुर की ओर से 26 नवंबर, 2025 को “देश की आजादी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों और विचारों का व्यावहारिक स्तर पर क्रियान्वयन” विषय पर महाविद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजकीय विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने बताया कि एल.एल.बी. तृतीय वर्ष की छात्रा शबाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर उसे ₹3100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
महाविद्यालय परिवार ने शबाना की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में बीकानेर की तीन छात्राओं का चयन हुआ, जिनमें से दो छात्राएं राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर की हैं।