WhatsApp Menu
किए गए पवित्रगुदडी के दर्शन, शबद गायन के बाद हुआ अग्नि नृत्य  |  नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू  | 

उपजिला अस्पताल में फेफड़ों से पानी निकालने का सफल उपचार, मरीज को मिली राहत

श्रीडूंगरगढ़ ONE | 26 मार्च 2026। कस्बे के उपजिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है और अब यहां गंभीर श्वसन रोगों का भी सफल उपचार किया जा रहा है। हाल ही में अस्पताल के चिकित्सकों ने फेफड़ों में पानी भरने से जूझ रहे एक मरीज का सफल इलाज कर उसे नई जिंदगी दी है। जानकारी के अनुसार सांस लेने में लंबे समय से परेशानी झेल रहे एक मरीज ने उपजिला अस्पताल में जांच करवाई। जांच के दौरान श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रकाश सारस्वत ने पाया कि मरीज के दाएं फेफड़े में पानी भर गया था, जिससे फेफड़ा पूरी तरह सिकुड़ चुका था और मरीज को गंभीर सांस की तकलीफ हो रही थी। डॉ. सारस्वत ने आवश्यक प्रक्रिया अपनाई और मरीज के फेफड़ों से लगभग एक लीटर पानी सफलतापूर्वक निकाल दिया। उपचार के बाद मरीज को तुरंत राहत मिली गौरतलब है कि पहले इस प्रकार के जटिल मामलों को बीकानेर रेफर किया जाता था, लेकिन अब उपजिला अस्पताल में ही श्वसन रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार भी मिल पा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़