WhatsApp Menu
नेहरू पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन, महा रासलीला व कृष्ण मथुरा गमन का भावपूर्ण वर्णन  |  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को दिए जरूरी निर्देश  |  रेलवे स्टेशन समस्याओं के समाधान को लेकर एनवीपी ने केन्द्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ में बीएलओ-सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू  |  क्षेत्र के इन स्कूलों एवं प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े संस्थान में वैकेंसी, करें आज ही आवेदन  | 

सरकारी स्कूलों ने भी दिया उत्कृष्ट परिणाम, पढ़े खबर

उदरासर की वैद्य मघाराम राउमावि का शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम, वर्षा ने 90.83 प्रतिशत अंक किए हासिल
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 मार्च 2026। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर अच्छा हो रहा है। यह साबित किया है क्षेत्र के उदरासर गांव में स्थित वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने। 10 वीं बाेर्ड की परीक्षा में स्कूल में बढ़ने वाली छात्रा वर्षा शर्मा ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि 10 वीं बोर्ड परीक्षा में स्कूल का परिणाम शतप्रतिशत रहा। 30 विद्यार्थियों में से 29 ने प्रथम श्रेणी व एक ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस अवसर पर सभी ने बच्चों संग मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

रिड़ी की महात्मा गांधी स्कूल में बोर्ड परिक्षाओं का परिणाम रहा शतप्रतिशत
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। रिड़ी गांव की महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल में 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। श्रीकृष्ण पुत्र सांवरमल शर्मा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 17 विद्यार्थियों में 15 प्रथम श्रेणी व 2 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वहीं आठवीं बोर्ड में 18 विद्यार्थियों में 17 ने ए ग्रेड व एक बी ग्रेड प्राप्त की। वहीं पांचवी बोर्ड के विद्यार्थियों में 23 में से 21 ने ए ग्रेड व 2 ने बी ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य मक्खनलाल मीणा ने सभी स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई दी। मीणा ने बताया कि नर्सरी से कक्षा 12 तक व 12वीं में विज्ञान संकाय में प्रवेश चालू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़