WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे उठा जय श्रीराम, छा गया केसरिया रंग, संतों के साथ हजारों लोग हुए शामिल  |  श्रीडूंगरगढ़ राममय: भव्य धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के नारों से गूंजा कस्बा  |  श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  | 

रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम

डूंगरगढ़ one 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का इस वर्ष कक्षा 10 का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र श्रीकृष्ण पुत्र सांवरमल शर्मा ने 86% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ललिता सिद्ध पुत्री पन्नानाथ ने 83% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10 में कुल 17 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें से 15 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं 2 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का परिणाम उत्कृष्ट रहने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वहीं कक्षा 8 का परिणाम भी शानदार रहा। कुल 18 विद्यार्थियों में से 17 ने ए ग्रेड तथा 1 विद्यार्थी ने बी ग्रेड प्राप्त किया। कक्षा 5 में कुल 23 विद्यार्थियों में से 21 विद्यार्थियों ने ए ग्रेड और 2 विद्यार्थियों ने बी ग्रेड हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्राचार्य माखनलाल मीणा ने इस उपलब्धि पर समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सभी की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 12 तक, विशेष रूप से विज्ञान संकाय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश ले सकते हैं, क्योंकि सीटें सीमित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़