WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो  |  श्रीडूंगरगढ़ में पेंशनर्स में रोष: काली पट्टी बांधकर निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन  |  रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  | 

सैन समाज धूमधाम से मनाएगा सैनजी जयंती, तैयारियां प्रारंभ, होंगे अनेक आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज द्वारा आगामी 14 अप्रैल को सैन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सैन जी मंदिर प्रांगण में समाज के मौजिज लोगों ने तैयारी बैठक का आयोजन किया व समारोह की रूपरेखा तय की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से समाज के भवन निर्माण का निर्णय लिया गया। जिसमें पूरे समाज का सहयोग व योगदान शामिल होगा। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को ईष्ट देव सैनजी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती समारोह में भव्य शोभायात्रा सहित सुंदरकांड, हवन पूजन व भंडारे के आयोजन संपन्न होंगे। जिसमें क्षेत्र से हर एक सैन समाज परिवार की भागीदारी होगी। बैठक में हड़मानमल पंवार, आशीष जाड़ीवाल, मनोज कुमार पंवार, विमल भाटी, जगदीश धांधल, सत्यनारायण पड़िहार, शिवरतन गहलोत, विजयराज भाटी, फूसाराम गौड़, मुन्नालाल सिंघराज भाटी, कन्हैयालाल गहलोत, पूनमचन्द गहलोत, सुशील टाक, महेन्द्र गोला, पवन पड़िहार, शंकरलाल खिची, बाबूलाल टोकसिया, सुशील कुमार टोकसिया, बजरंगलाल जाखड़, नरेन्द्र फूलभाटी, कमल चौहान, कमल फूलभाटी, रामलाल गोला, भगवानाराम गोला, कालूराम भूराभाटी, किशनलाल पंवार, गोपाल फूलभाटी, कैलाश गहलोत, सुभाष सौलंकी, विमल टाक, शुभकरण टाक, पांचीलाल गौड़, मंदिर पुजारी प्रकाश सहित अनेक समाज के युवा शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़