WhatsApp Menu
धर्मयात्रा में दिखा आपसी सौहार्द, सामाजिक सहभागिता का अनुठा नजारा  |  बीड़ भूमि पर कब्जे की कोशिश नाकाम: कालू रोड से हटाया अतिक्रमण, ‘सर्व समाज’ का बोर्ड भी उखाड़ा, देखें वीडियो  |  कल सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई 33 केवी जीएसएस रहेंगे बंद  |  सड़क सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित, छात्राओं को दिए स्मार्ट क्यूआर टैग  |  एसबीआई की CSR पहल: आंगनबाड़ी, स्कूल और अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार, कई स्थानों पर किया गया जनहित कार्य  | 

राजस्थान में 5वीं-8वीं का रिजल्ट जारी: 97% से ज्यादा बच्चे पास, छात्राएं फिर रहीं आगे, देखें लिस्ट

डूंगरगढ़ one 24 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा के स्तर का आकलन करने वाली कक्षा 5 और कक्षा 8 की परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया। शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कार्यालय से परिणाम घोषित किया। इस दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

कक्षा 5: 97.75% परिणाम, 13 लाख से ज्यादा बच्चे पास

कक्षा 5 की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च के बीच राज्यभर के 18,621 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 13.68 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 13.33 लाख से ज्यादा विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परीक्षा परिणाम 97.75% रहा, जो पिछले साल से 0.28% अधिक है।

  • छात्रों का परिणाम: 97.59%
  • छात्राओं का परिणाम: 97.94%
    छात्राएं 0.35% आगे रहीं

4,371 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है, जबकि 30,640 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में आए हैं। इनके लिए जुलाई में पूरक परीक्षा होगी।

कक्षा 8: 97.01% रिजल्ट, छात्राओं का दबदबा कायम

कक्षा 8 की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक 10,056 केंद्रों पर आयोजित हुई। इसमें 12.86 लाख विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 12.45 लाख विद्यार्थी पास हुए। कुल परिणाम 97.01% रहा, जो पिछले वर्ष से 0.35% अधिक है।

  • छात्रों का परिणाम: 96.52%
  • छात्राओं का परिणाम: 97.57%
    छात्राएं 1.05% आगे रहीं

2,209 विद्यार्थियों का परिणाम रोका गया है, जबकि 38,276 विद्यार्थी पूरक श्रेणी में हैं। इनके लिए भी जुलाई में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अंक नहीं, ग्रेड से होगा मूल्यांकन

इन परीक्षाओं में विद्यार्थियों को अंक नहीं दिए जाते, बल्कि ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। 5 कैटेगरी के आधार पर A, B, C, D और E ग्रेड दिए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाता है।

कुल मिलाकर, इस साल भी दोनों कक्षाओं में 97% से अधिक परिणाम के साथ छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़