श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। कल दोपहर 3 बजे ताल मैदान से भव्य धर्मयात्रा निकलेगी जो मुख्य बाजार के मार्गों से होते हुए सिंधी पार्क पहुंच कर संपन्न होगी। यात्रा भजन सम्राट विकासनाथ जी के सान्निध्य में निकलेगी और संत मोहनराम जी महाराज, स्वामी जनार्दनाचार्य जी महाराज व प्रसिद्ध कथावाचक संतोष सागरजी महाराज शामिल होंगे।
रामनवमी के उपलक्ष में बाजार रोशनियों से सजाया गया है। भगवा पताकाएं लगाई गई और धर्मयात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए है। यात्रा में दो दर्जन से अधिक सजीव झांकियां सजाई जाएगी। वहीं ढोल, डीजे, बैंड बाजे, रथ घोड़े शामिल होंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मयात्रा में शामिल होंगे। सोमवार शाम को धर्मयात्रा समिति सदस्यों की एक बैठक पुलिस थाने में बुलाई गई। बैठक में एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने यात्रा रूट, व यात्रा तैयारी के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सहयोग का आश्वासन दिया व नगरपालिका को रूट में बैरिकेट्स लगाने, सफाई करने के निर्देश दिए। थानाधिकारी ने पूरे रूट का जायजा भी लिया। इस दौरान विहिप व धर्मयात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।