WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो

डूंगरगढ़ one 22 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर में विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय में रविवार शाम 5 बजे मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत ने की।

बैठक के दौरान जिला प्रशासन प्रमुख श्याम सुंदर जोशी ने मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

धर्म यात्रा समिति अध्यक्ष मनोज डागा एवं उपाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने आगामी धर्म यात्रा की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने सभी मंडलियों को साथ लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

मातृ शक्ति में मीना मोरवानी को संयोजिका, विनीता सारस्वत को सह-संयोजिका, सुमन मोदी व वर्षा भोजक को सेवा प्रमुख, बबिता पुगलिया को संस्कार प्रमुख तथा भंवरी देवी पांडिया को सत्संग प्रमुख नियुक्त किया गया।

वहीं दुर्गा वाहिनी में प्रेक्षा पुगलिया को संयोजिका, सिया जैन व थिरपा मोरवानी को सह-संयोजिका, दीपिका स्वामी को शक्ति साधना केंद्र प्रमुख, भाग्यश्री सोनी को छात्रा प्रमुख तथा कुसुम प्रजापत को बाल संस्कार केंद्र प्रमुख बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़