WhatsApp Menu
सोलर प्लांट के लिए फिर चली आरी, दो रातों में काट डाले 100 खेजड़ी के पेड़, ग्रामीणों में रोष।  |  एक ही रात में खेत से पट्टी गेट हुए चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।  |  जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित, कर्नल नैण ने जीवन में नियमित खेल को शामिल करने की प्रेरणा दी  |  सच्चे भक्तों के गुणगान से गूंजा नेहरू पार्क, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  | 

बीच बाजार अलसुबह तोड़े दुकान के ताले, गल्ले से हजारों रूपए लेकर चोर हुआ फरार, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। ईद के मौके पर जब चारों और जश्न का माहौल था तभी अलसुबह बीच बाजार अज्ञात चोर ने एक दुकान के ताले तोड़ डाले और गल्ले से हजारों रूपए चोरी कर निकल गया। विदित रहें क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। चोरों के हौसलें बुलंद है और चोर ने रात के अंधेरे में नहीं बल्कि सुबह सुबह जब बाजार में आवाजाही रहती है ऐसे समय में वारदात को अंजाम दिया है।
वारदात में पीड़ित मुख्य बाजार में स्थित एसके मोबाइल के मालिक शाहरूख चुनगर पुत्र मोहम्मद निसार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में सीसीटीवी वीडियो फुटेज देते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 6.40 बजे उनकी दुकान के ताले तोड़ कर एक अज्ञात चोर दुकान में घुसा और सभी दराजों की जांच करते हुए गल्ले को खोल कर उसमें रखें 40-45 हजार रूपए चोरी कर ले गया। सुबह पड़ोस के दुकानदार ने फोन कर उन्हें घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़